राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जी-7 शिखर सम्मेलन के चलते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इन दिनों फ्रांस के दौरे पर है। इसी के चलते प्रधानमंत्री के काफिले को लेकर साजिश को एजेंसियों ने नाकाम कर दिया है। फ्रांस में जी-7 शिखर सम्मेलन के बीच पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन सिख फार जस्टिस से जुड़े खालिस्तान समर्थकों को गिरफ्तार किया गया है।
फ्रांस की खुफिया एजेंसी के अनुसार, ये सभी पीएम मोदी के दौरे के दौरान काफिले को रोकने की साजिश रच रहे थे। फ्रांस पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच बैठक के बाद ये खालिस्तानी समर्थक विरोध-प्रदर्शन करने वाले थे। और पीएम मोदी के काफिले को भी घेरने वाले थे।
इसके बाद फ्रांसीसी सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत एक्शन लेते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि खालिस्तान समर्थक गतिविधियों से जुड़े मामलों को लेकर भारत लगातार विभिन्न देशों के साथ सुरक्षा सहयोग बढ़ाने पर जोर देता रहा है। जी-7 सम्मेलन के दौरान हुई यह कार्रवाई उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।


