राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। राज्य में कानून व्यवस्था स्थापित करने व मफरूर व स्थाई वारंटियें की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नापासर पुलिस टीम ने की है। पुलिस टीम ने बस स्टैंड नापासर से वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विशिष्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट एनआई एक्ट प्रकरण संख्या दो से जारीशुदा स्थाइ्र वारंटी भागीरथ को बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी कविता पूनिया, लिखमदास, सुरेन्द्र कुमार शामिल रहें।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE