Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। हत्या के प्रयास में वांछित चल रहे पांच हजार के इनामी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गजनेर पुलिस टीम ने की है। पुलिस टीम ने थानाधिकारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में यह कार्रवाई की है। इस सम्बंध में 27 मार्च को श्याम सुंदर ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि आरोपी ने उस पर जानलेवा हमला किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने मामले में जांच करते हुए 19 अप्रैल को मामले में कार्रवाई करते हुए दो को गिरफ्तार किया।

 

इस प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य आरोपी कमल मंडा पर फरारी के चलतेे पांच हजार का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम ने जांच के दौरान कार्रवाई करते हुए पांच हजार के इनामी कमल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से पीसी रिमांड पर भेजा गया। पुलिस ने पुछताछ के दौरान आरोपी के पास से घटना के समय प्रयुक्त वाहन बोलेरो कैंपर को बरामद किया है। फिलहाल पुछताछ जारी है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानािधकारी ओमप्रकाश के साथ-साथ राकेश कुमार, कालुराम, अमित कुमार शामिल रहें।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!