राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मोटर चलाते समय व्यक्ति का पैर फिसल जाने से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना खाजुवाला पुलिस थाना क्षेत्र के चक 19 पीकेड़ी में 17 अगस्त की रात की है। इस सम्बंध में माधोडिग्गी निवासी रामकुमार नायक ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका भाई रोहतकराम खेत में बनी पानी की डिग्गी में मोाट चलाने के लिए डिग्गी के पास गया। जहां पर मोटर चालू करते समय उसके भाई का पैर फिसल गया। जिसके चलते रोहतकराम पानी की डिग्गी में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE