राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। करंट की चपेट में आ जाने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना महाजन पुलिस थाना क्षेत्र के रूपाराम के खेत में रोही सुईं में 13 जुलाई की रात को 09 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में मृतक के भाई लक्ष्मणराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका भाई रूपाराम जो कि खेत कें कृषि कार्य कर रहा था। इस दौरान रात को ट्यूबवैल की लाइन को बदल रहा था। जिसे बदलते समय उसके भाई के करंट लग गया। जिसके चलते उसके भाई की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE