राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। थार गााड़ी द्वारा व्यक्ति को टक्कर मारने और व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में नापासर पुलिस थाने में नोरंगदेसर निवासी नंदराम नायक ने थार गाड़ी के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया हे। परिवादी ने बताया कि थार गाड़ी के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसके भाई तेजाराम को टक्कर मार दी। जिससे वह गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां पर उसकी मोत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE