राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। पाकिस्तान लगातार आर्थिक संकट के चलते भूखमरी की कागार पर है। ऐसे में हर रोज पाकिस्तान से ऐसी खबरें आ रही है जो कि वहां के लोगों के लिए परेशानी साबित हो रही है। पाकिस्तान में अब पानी की कमी को लेकर भी खबरें सामने आ रही है। जिस पर मुहर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने लगाई है।

 

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सिंधु जल संधि को लेकर एक बार फिर भारत को युद्ध की गीदड़भभकी देते हुए कहा कि अगर पानी की आपूर्ति और राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा महसूस हुआ तो पाकिस्तान सैन्य कार्रवाई पर विचार कर सकता है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने इस संधि को निलंबित कर दिया था। घरेलू मोर्चे पर लगातार अस्थिरता का सामना कर रही पाकिस्तान की सरकार ने सिंधु जल संधि को लेकर भारत को युद्ध की गीदड़भभकी दी है।

 

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक मीडिया चैनल से कहा, जिस पल हमें लगेगा कि हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा- और पानी हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा का हिस्सा है- खतरे में है, हम भारत के खिलाफ युद्ध करेंगे। बता दे कि पहलगाम में हुए नरसहांर के बाद भारत की और से सिंधु जल समझौते को संस्पेड कर दिया गया था। भारत अपने इस रुख पर अडिग है कि संधि तब तक निलंबित रहेगी जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवादी ढांचे को खत्म करने के लिए विश्वसनीय और ठोस कदम नहीं उठाता।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!