राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जानवर के काटने से महिला की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नयाशहर थाना क्षेत्र के ब्रह्पुरी चौक की हे। इस सम्बंध में मृतका के पति अश्विनी कुमार श्रीमाली ने मर्ग दर्ज करवायी है। प्रार्थी ने बताया कि उसकी पत्नी शालिनी देवी को 10-15 दिन पहले किसी अज्ञात जानवर ने काट लिया था। जिसके चलते उसके हाथ पर इंफेक्शन हो गया। इंफेक्शन धीरे-धीरे शरीर में फैल गया और इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!