राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जान पहचान के चलते लाखों का चूना लगा देने का मामला सामने आया है। घटना नयाशहर थाना क्षेत्र के सियाग पेट्रोल पंप के पीछे मुरलीधर व्यास कॉलोनी की है। इस सम्बंध में अनिल सोनी ने बाबूलाल सोनी,महेश सोनी,गजांनद सोनी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपित उसके जान पहचान के है। जिसके चलते बातों पर भरोसा करते हुए प्रार्थी ने आरोपित को सोने,जडाऊ के गहने दे दिए। जिसके बाद आरोपित ने कई मर्तबा गहने के पैसे मांगे तो आरोपित टाल मटोल करते रहें। इसके बाद आरोपित ने पैसे देने से इंकार कर दिया। प्रार्थी ने बताया कि आरोपित ने उसके पास से गहने लेेकर उसके साथ लाखों की धोखाधड़ी की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमाा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE