राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। भारतीय यात्रियों को ले जा रही एक बोट पलट गयी। जिसमें 15 भारतीयों की मौत हो गयी। घटना वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास शनिवार की है। जहां पर बोट पलट गई। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, इनमें से 32 भारतीय थे। 15 भारतीयों की मौत हो गई। ज्यादातर तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के पर्यटक थे। बोट पर कुल 4 क्रू मेंबर्स समेत 36 लोग सवार थे। 21 लोगों को बचा लिया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे की वजह समुद्र की ऊंची लहरें हो सकती हैं। जो वीडियो सामने आए, उनमें लहरें उठती दिख रही हैं। बताया जा रहा है कि टूरिस्ट लाइफ जैकेट नहीं पहने हुए थे। नाव जब पलटी तो टूरिस्ट नाव के नीचे फंस गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। हमारे अधिकारी वियतनाम के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं।


