राजस्थान 1st न्यूज,नेेटवर्क। देश दुनिया की बड़ी खबर सामने आयी है। जहां पर राष्ट्र्रपति के काफिले से कुछ ही दूरी पर कई धमाके हुए है। खबर सीरिया की राजधानी दमिश्क से जुड़ी है। जहां पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के दौरे के बीच मंगलवार को धमाका हुआ है। यह ब्लास्ट उस होटल के पास हुआ है, जहां मैक्रों के ठहरने की व्यवस्था की गई थी। मैक्रों सोमवार को दमिश्क पहुंचे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्थानीय लोगों ने एक साथ कई धमाकों की आवाज सुनी।
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियोज में इलाके से धुआं भी उठता देखा गया। धमाके के तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियों ने आसपास की सड़कों को बंद कर दिया और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। अधिकारियों ने धमाके के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मैक्रों, बशर अल-असद के सत्ता से हटने के बाद दमिश्क का दौरा करने वाले यूरोपीय संघ के पहले बड़े नेता हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति कार्यालय एलिसी पैलेस के अनुसार धमाके मैक्रों के ठहरने वाले होटल के पास हुए, लेकिन राष्ट्रपति के काफिले तक उनकी आवाज नहीं पहुंची। मैक्रों पूरी तरह सुरक्षित हैं और घटना के बाद भी उन्होंने अपना तय कार्यक्रम जारी रखा।
मैक्रों बशर अल-असद के सत्ता से हटने के बाद वह सीरिया का दौरा करने वाले पहले बड़े यूरोपीय नेता बन गए हैं। सोमवार को दमिश्क एयरपोर्ट पर सीरिया के विदेश मंत्री असद अल-शैबानी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मैक्रों ने राष्ट्रपति अहमद अल-शरा से मुलाकात की और दोनों नेताओं ने ऐतिहासिक उमय्यद मस्जिद का भी दौरा किया।


