राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। फर्जी रजिस्ट्री करवाकर जमीन अपने नाम करवा लेने का मामला सामने आया है । इस सम्बंध में मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने में देसलसर निवासी बनवारीलाल ने राजेन्द्र व एक अन्य के खिलाफ आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना ऊन मंडी के सामने 1 मई की बताई जा रही है। परिवादी ने बताया कि आरोपित ने फर्जी मुख्तयार के आधार पर उसकी जमीन पर फर्जी रजिस्ट्री करवाकर अपने नाम करवा ली। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!