राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। विवाहिता द्वारा सुसाइड करने की खबर सामेन आयी है। घटना कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के शीतलागेट के बाहर सती माता मंदिर के पीछे 4 मई की दोपहर की है। इस सम्बंध में सुखराम पुत्र भंवरलाल ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि वह सुबह सवा छह बजे के आसपास टैक्सी लेकर जैन स्कूल के बच्चों को छोडऩे चला गया।

जिसके बाद करीब सवा बारह बजे के असपपास पडोसियों ने उसे सूचना दी। सूचना पर जब वह घर पर पहुंचा तो उसकी पत्नी धापूदेवी फांसी के फंदे पर झूलती मिली। जिसके बाद उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी हे।



