राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। लोकर का ताला तोड़कर दो लाख तीस हजारा रूपए चोरी कर ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में जेएनवीसी पुलिस थाने में आरएस टोयटा कंपनी के मैनेजर रामरतन सुथार ने दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना आरएस टोयटा कंपनी जयपुर रोड़ पर 26 अप्रेल की रात की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि अज्ञात आरोपियों ने टोयटा कंपनी के ऑफिस में घुसकर लोकर का ताला तोड़ा और 2 लाख 30 हजार रूपए चोरी कर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!