राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सीएम भजनलाल शर्मा का आज 5 मई को बीकानेर दौरा प्रस्तावित था। जिसके बाद उनका दौरा रद्द हो गया था। अचानक हुए इस निर्णय के बाद आड़सर में की गई तैयारियां धरी की धरी रह गयी। अब सूचना सामने आ रही है कि बिग्गा में फिर सीएम के आने का कार्यक्रम बन रहा है। सूत्रों के अनुसार 7 मई को यह कार्यक्रम होने को लेकर तैयारियां की जा रही है हालांकि फिलहाल कार्यक्रम को लेकर अंतिम मुहर लगना बाकी है। बिग्गा में होने वाले कार्यक्रम को लेकर भी तैयारियां शुरू कर दी गयी है ।




