राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नशीले पदार्थो के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी है। इसी कड़ी में सदर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एमडी के साथ नाबालिग को निरूद्ध किया है। यह कार्रवाई पुलिस टीम ने 4 मई को की। पुलिस ने नाबालिग को 1.18 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ एमडी जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




