राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दहेज लोभियों द्वारा लक्ष्मी स्वरूव बहु के साथ मारपीट कर शादी के कुछ ही महीनों से घर से निकालने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में महिला ने रतनगढ़ में रहने वाले अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थिया ने बताया कि 19 मार्च 2025 को उसकी शादी हुई। शादी के दौरान उसके परिजनों ने सोने, चांदी के गहने, ड़ेढ लाख की नकदी, घरेलू सामान और अन्य जरूरत का सामान दहेज स्वरूप दिए।

जिसके बाद जब वह अपने ससुराल पहुंची तो आरोपित ससुराल पक्ष ने उसे ताने दिए ओर कहा कि दो लाख की एफडी करवाओ, पांच लाख रूपए बाटके में डालने थे और गहने कम दिए है। दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान करने लगे। प्रार्थिया ने बताया कि इसके बाद भी आरोपित ने नहीं रूके और 19 अक्टूबर 2025 को आरोपियों ने उसे थाप-मुक्कों से मारपीट कर घर से निकाल दिए। दो दिनों बाद ही प्रार्थिया के पीहर में पंचायती हुई तो आरोपित ने एक क्रेटा गाड़ी और पांच लाख की डिमांड कर दी। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



