राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक बाइक सवार को अवैध देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई खाजूवाला पुलिस टीम ने की है। पुलिस टीम ने अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए खाजूवाला से बीकानेर जाने वाले मार्ग पर एक बंद पड़ी फैक्ट्री के पास एक बाइक सवार को रोका। जिससे पुछताछ के बाद तलाशी ली तो उसके पास से अवैध देशी पिस्टल मिली। पुलिस ने देशी पिस्टल के साथ अक्षय कुमार पुत्र देवानंद को गिरफ््तार किया है। पुलिस ने आरोपी से बाइक को भी जब्त किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी अवैध हथियार बेचने की फिराक में घूम रहा था। जिसेे गिरफ्तार कर आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE