राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रेमी के साथ मिलकर विवाहिता द्वारा नाबालिग बेटी की हतया कर शव का अंतिम संस्कार कर देने की खबर सामने आयी है। घटना बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर से जुड़ी है। जहंा पर सूरतगढ़ में अपने प्रेमी के साथ मिलकर 14 साल की नाबालिग बेटी की हत्या कर दी। इसके बाद बेटी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इधर, पिता ने आरोप लगाया कि हमारे समाज में शव दफनाने की परम्परा है।
पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर बेटी की हत्या की और सबूत मिटाने के लिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मामले में कोर्ट के आदेश पर सिटी थाना पुलिस ने पांच नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार नाबालिग के पिता ने कोर्ट में परिवाद प्रस्तुत कर बताया कि उसकी पत्नी विवाद के बाद उससे अलग होकर अपने पीहर स्थित ईंट भ_े पर रहने लगी थी।
परिवादी का आरोप है कि उसकी वहां एक बिहारी युवक के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही थी। दंपती की तीन संतान हैं, जिनमें दो बच्चे पिता के पास रहते हैं, जबकि 14 साल की नाबालिग बेटी मां के साथ रह रही थी। परिवाद के अनुसार 21 मई 2026 को पिता को सूचना मिली कि उसकी बेटी की मौत हो गई है। वह अपने भाई के साथ ईंट भ_े पर पहुंचे तो पहले बीमारी से मौत और बाद में आत्महत्या की बात कही गई। आरोप है कि पुलिस को सूचना दिए बिना उसी रात बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया गया।


