राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर । विवाहिता द्वारा घर के पीछे बने छपरे में फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त करने की खबर सामने आयी है। घटना बज्जू पुलिस थाना क्षेत्र के ग्रांधी में 25 मई की सुबह 5 बजे के आसपास की है ।
इस सम्बंध में मृतका के पति जीतुसिंह ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसकी पत्नी पार्वती कंवर ने घर के पीछे बने छपरे में जाकर फांसी लगाते हुए जीवनलीला समाप्त कर ली। जिसकी जानकारी परिजनोंं को लगी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


