राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आ जाने से एक व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना महाजन क्षेत्र की है। जहां पर मोखमपुरा व महाजन के बीच में देर रात को हादसा हेा गया। जानकारी के अनुसार देर रात को अचानक एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। जिसके चलते उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही महाजन पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को महाजन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पायी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!