राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पेशाब करने के लिए गए व्यक्ति के पैर फिसलने से गिरने के कारण मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना लूणकरणसर पुलिस थाना क्षेत्र के किराये के मकान कालु रोड़ पर लूणकरणसर की है। इस सम्बंध में मृतक के भाई चन्द्र ङ्क्षसह ने रिपोर्ट दी है।
परिवादी ने बताया कि उसके भाई जयदीप सिंह जो कि 29 जुलाई की रात को पेशाब करने के लिए उठे। पेशाब करने के लिए गए तो उनका पैर फिसल गया। जिसके चलते वह नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घाायल हेा गया। जिसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


