Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पेशाब करने के लिए उठे व्यक्ति की पानी में गिरने से मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना पांचू पुलिस थाना क्षेत्र के चिताणा में 12 जुलाई की सुबह करीब साढ़़े चार बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में मृतक के बेटे कैलाशराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके पिता खेताराम पुत्र मुलाराम 12 जुलाई की अलसुबह पेशाब करने के लिए उठे। इस दौरान उसके पिता घर के आगे बने पानी के कुंड में गिर गए। जिसके चलते उसके पिता की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!