Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर जिले में ट्रेन की चपेट में आ जाने से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना महाजन क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार महाजन-मोखमपुरा के बीच गुरुवार को ऋषिकेश-बाड़मेर ट्रेन की चपेट में आने से ये हादसा हुआ। सूचना मिलने पर महाजन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर महाजन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक की पहचान महाजन निवासी पुरखराम मेघवाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति खेत से लौट रहा था। इस दौरान ट्रेन की चपेट में आ गया।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!