राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आ जाने से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना लूणकरणसर पुलिस थाना क्षेत्र के पोल नंबर 242/1 से 242/2 के बीच रेलवे ट्रेक लूणकरणसर में 17 अगस्त की सुबह की है। इस सम्बंध में
मृतक के भाई योगेश कुमार ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके भाई दयाराम की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी। मृतक हनुमानगढ़ के गिलवाला में रहने वाला है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE