Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बुधवार की शाम को मालगााड़ी की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना लूणकरणसर में बीती शाम करीब साढ़े 7 बजे की है। जहां पर एक युवक की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। यह हादसा बालाजी होटल के पीछे रेलवे ट्रैक पर हुआ। मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है। उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक भिखारी जैसा दिख रहा था और मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा था। घटना की सूचना मिलते ही टाइगर फोर्स लूणकरणसर की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लूणकरणसर की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों और सार्वजनिक स्थानों पर जानकारी भेजी गई है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!