Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पाकिस्तान के बॉर्डर क्षेत्र में लगने वाले जिलों को लेकर गृह मंत्रालय लगातार अलर्ट मोड़ पर है। पाकिस्तान की सीमा से सटे राजस्थान के विभिन्न जिलों में लगातार पाकिस्तान की तरफ से अलग-अलग तरह से घुसपैठ, तस्करी होती रही है। इसी बीच बीकानेर में एटीएस ने बड़ी कार्रवाई की है।

 

एजेंंसी ने पाकिस्तानी डॉन माने जाने वाले आंतकी शहजाद भट्टी के गुर्गे को भारतीय सिम पहुंचाने वाले युवक को बज्जू से गिरफ्तार किया गया है। जयपुर की एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉयड के सूत्रों के अनुसार बज्जू थाना क्षेत्र के गौड़ू गांव का रहने वाला अनिल लंबे समय से आतंकी के गुर्गे उज्जेर से संपर्क में था। उसने 17 जुलाई को इंडियन सिम को पाकिस्तान में एक्टिवेट करने से लिए वन टाइम पासवर्ड आतंकी के साथ शेयर किया था।

 

इसके बाद एटीएस की टीम ने उसे घर से हिरासत में ले लिया। करीब 5 दिन पूछताछ के बाद उसे 27 जुलाई को लोकल पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि गौड़ू गांव निवासी अनिल कुमार ने 17 जुलाई को एक भारतीय मोबाइल सिम एक्टिव कराने के लिए ओटीपी उपलब्ध कराया था। इसके बाद वही सिम पाकिस्तान में इस्तेमाल की जाने लगी। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!