राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले बीकानेर के बॉर्डर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गयी है। यह कार्रवाई खाजुवाला क्षेत्र में की गयी है। जहां पर करोड़ों रूपए की हेरोइन के साथ-साथ दस हथियार जब्त किए है। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में पुलिस ने 10 किलो हेरोइन तथा 11 अलग-अलग विदेशी हथियार बरामद किए हैं।
जब्त की गई हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में आरोपी वीरेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पूरे गिरोह को भी नामजद किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि खेप सरहद पार से ड्रोन ड्रॉपिंग के जरिए भारतीय सीमा में पहुंचाई गई थी, जिसे आगे सप्लाई करने की तैयारी थी। इस बड़ी कार्रवाई में साइबर सेल के दीपक यादव और श्रीराम की भूमिका भी अहम रही। सिंडिकेट के तार पंजाब तक जुड़े है। बीकानेर पुलिस पूरे नेटवर्क की कडिय़ां जोड़ते हुए अन्य आरोपियों और अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह की तलाश में जुटी है।
आईजी ओमप्रकाश के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के नेतृत्व में चलाए गए ह्यूमन इंटेलिजेंस आधारित ऑपरेशन में पाकिस्तान सीमा से ड्रोन ड्रॉप की गई 999 मार्का अफगान हेरोइन की 10 किलो खेप बरामद की। साथ ही ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने 11 अत्याधुनिक विदेशी हथियार भी जब्त किए हैं।


