राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। बीकानेर रेंज पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब एक करोड़ रूपए की अवैध शराब जब्त की है। बीकानेर पुलिस ने आज महाजन क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 25 लाख की अवैध शराब पकड़ी थी। जिसके साथ हरियाणा के तस्करों को गिरफ्तार किया था। इसी तरह चुरू के कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक करोड़ के करीब की अवैध शराब जब्त की है।
चूरू की कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन नकेल के तहत एनएच-52 पर एक कंटेनर से करीब 1 करोड़ रुपए की अवैध शराब जब्त की है। इस मामले में 2 तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने लांबा पेट्रोल पंप के पास नाकाबंदी के दौरान शराब से भरा यह कंटेनर पकड़ा। कंटेनर से कुल 961 कार्टन अवैध शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ रुपए बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हरियाणा के नवीन और साहिल को गिरफ्तार किया है। दोनों से शराब तस्करी के नेटवर्क, सप्लायर और गुजरात में शराब पहुंचाने वाले लोगों के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है।


