राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी ने बीकानेर देहात सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के नगर निकाय एवं पंचायत समिति संयोजकों की नई सूची जारी की है। इसमें नापासर के युवा कृष्णा आसोपा को नगर पालिका नापासर का सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं और युवाओं में खुशी का माहौल है।प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक हीरेंद्र कौशिक के निर्देश तथा भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की सहमति से जिला संयोजक दीनदयाल जाजड़ा ने नियुक्तियों की घोषणा की। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि कृष्णा आसोपा सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन की रीति-नीति और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उनके मनोनयन पर समर्थकों ने बधाई दी।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE