Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। मुख्य बाजार में स्थित सब्जी के खोखे और रेहडिय़ों को हटाया जाएगा। जिसको लेकर आज तीन दिनों का अल्टीमेटम दिया गया है। नापासर एसएचओ कविता पूनिया और अधिशासी अधिकारी अल्का बुरडक ने मुख्य बाजार एवं गीता देवी बागड़ी बालिका विद्यालय के बाहर का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने सब्जी विक्रेताओं को समझाइश देते हुए तीन दिन के भीतर अपने खोखे और रेहडिय़ां रामसर रोड चौराहे के पास निर्धारित स्थान पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए।

 

ईओ अल्का बुरडक ने बताया कि विद्यालय के बाहर और मुख्य बाजार में सड़क संकरी होने से छात्राओं, राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य किसी का रोजगार छीनना नहीं, बल्कि व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराकर यातायात को सुगम बनाना है। नगर पालिका ने चेतावनी दी है कि तीन दिन बाद भी यदि खोखे और रेहडिय़ां नहीं हटाई गईं तो नियमानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। पूनिया ने कहा कि यातायात व्यवस्था सुचारू होने से स्थानीय लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी साथ ही व्यवस्था में सुधार होगा।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!