राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कलश वंदन एक समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर संत शिरोमणी श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650 वी जयंती के अवसर पर समाज में समरसता सद्भाव एवं एकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर कुंभाराम सिद्ध, प्रदेश कार्य समिति सदस्य चैनसिंह राजपुरोहित और योगी श्रीरामचन्द्र नाथ च्यवन ऋषि आश्रम चानी में शम्भूदयाल कुमावत मंडल उपाध्यक्ष कोलायत, भाजपा नेता अशोक कुमार मेघवाल, समुन्द्र सिंह नाथौत, भंवरसिंह इन्दा, भँवर सिंह राठौड, जालुराम शर्मा, बिजाराम सैन सहित गणमान्य कार्यकर्ताओं द्वारा संत श्री रविदास के छाया चित्र पर पुष्प व माल्योषण कर योगी रामचन्द्र नाथ जी को सॉल व माला पहनाकर स्वागत कर आर्शीवाद प्राप्त किया। संत गुरु रविदास जी के आदर्श,समता और मानवता का संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का यह अभियान सामाजिक समरसता को और अधिक सुदृद्ध करेगा।

संत रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती पर निकली भव्य रथ यात्रा, जागेरी धाम में हुआ भव्य स्वागत- कोलायत के जागेरी धाम स्थित हनुमान मंदिर में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित रथ यात्रा का श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वागत किया गया। संत अशोकानंद जी महाराज के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में संत रविदास जी महाराज के चरणों में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। रथ यात्रा के जागेरी धाम पहुंचने पर कलश पूजन किया गया तथा उपस्थित श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ गुरु रविदास जी महाराज का स्मरण किया।

 

कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और जयघोष के साथ रथ यात्रा का स्वागत किया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री कुंभाराम सिद्ध के नेतृत्व में रथ यात्रा जागेरी धाम पहुंची, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।पूर्व मंडल अध्यक्ष छगनलाल प्रजापत ने जागेरी हनुमान मंदिर में उपस्थित भक्तजनों को संत रविदास जी महाराज के जीवन, उनके आदर्शों और समाज को दिए गए संदेशों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने समरसता, समानता और मानवता का संदेश देकर समाज को नई दिशा प्रदान की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, समाज के गणमान्य नागरिक एवं धर्मप्रेमी उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता का संदेश देखने को मिला।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!