राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। व्यक्ति के साथ ब्लैकमेल कर रूपए हड़पने और एडिट की हुई वीडियो फोटो को वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में खाजुवाला पुलिस थाने में व्यक्ति ने उतरप्रदेश के रहने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना खाजुवाला क्षेत्र के माधोडिग्गी में 15 मई से 30 मई के बीच की है।
इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने उसे एडिट की हुई फोटो, वीडियो परिवार को भेजने, सोशल मीडिया पर तस्वीरे वायरल करने की धमकी दी। परविादी ने बताया कि आरोपियों ने विवाह का झांसा देकर उसके पास से 43 हजार के करीब रूपए हड़प लिए। आरोप है कि आरोपियों ने उसे आत्महत्या करने को लेकर परेशान किया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


