Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

विदेश सचिव ने की प्रेस कॉन्फ़्रेंस
राजस्थान 1st न्यूज़,बीकानेर। कुछ घंटे के सीजफायर के बाद पाकिस्तान ने नापाक हरकत की और सीजफायर का उल्लघन किया। जिसके बाद लगातार भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।
भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर 3 घंटे तक भी जारी नहीं रह पाया। इस पर विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें कहा, पिछले कुछ घंटे से सीजफायर समझौते का पाकिस्तान की ओर से उल्लंघन हो रहा है। भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है और अतिक्रमण से निपट रही है।

ये अतिक्रमण बेहद निंदनीय है और पाकिस्तान इसके लिए जिम्मेदार है।उन्होंने कहा, ‘हमारा मानना है कि पाकिस्तान इस स्थिति को ठीक से समझे और इस अतिक्रमण के रोकने के लिए तुरंत उचित कार्रवाई करे। सेना ने इस स्थिति कड़ी नजर रखी हुई है और उसे किसी भी अतिक्रमण से निपटने के लिए ठोस और सख्त कदम उठाने के आदेश दिए गए हैं।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!