राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को परेशान करने और डिग्गी में गिराकर मारने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नापासर पुलिस थाने में खाजुवाला के रहने वाले मृतका के पिता महावीर जाट ने मृतका की सास, पति नरेन्द्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 14 अगस्त को मूंडसर क्षेत्र की है।
परिवादी ने उसकी बेटी का विवाह आरोपित पक्ष के घर पर किया गया। शादी के कुछ समय तक तो ठीक रहा लेकिन बाद में ससुराल पक्ष दहेज के लिए तंग परेशान करने लगे। परिवादी ने बताया कि आरोपित ने दहेज के लिए तंग परेशान किया और उसकी बेटी को खेत में बनी डिग्गी में धकेलकर मार दिया। परिवादी के आरोपों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


