राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। गैंगस्टर को फॉलो करने और पोस्टों को आगे प्रचारित करने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग क्षेत्रों में 9 को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नागौर जिले की पुलिस टीम ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की है।
पुलिस टीम ने सोशल मीडिया पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, हैरी बॉक्सर, रोहित गोदारा, राजू मांजू सहित अन्य अपराधियों को फॉलो करने और उनकी गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले युवाओं पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से नौ गैरशातिर व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।
जिन्हें पांबद करते हुए आवश्यक कार्रवाई की गयी। पुलिस ने अनुसार ये सभी सोशल मीडिया पर अपराधियों और गैंगस्टरों का महिमामंडन युवाओं को गलत दिशा में ले जा सकता है। ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस लगातार मॉनिटरिंग कर रही है और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।


