Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान फस्र्ट न्यूज,नेटवर्क। साइबर ठग अब आमजन के साथ-साथ माननीय को भी अपना निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं। ऐसी खबर आज सामने आयी है। जहां पर प्रदेश सरकार के एक मंत्री का फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाया गया और लोगों से पैसे ठगने का प्रयास किया लेकिन समय रहते ही इसकी सूचना मंत्री के पास पहुंची गयी। जिसके बाद मंत्री के आधिकारिक अकाउंट से बताया गया कि यह फर्जी अकाउंट बनाया गया है ऐसे में कोई भी झांसे में ना आए।

 

दरअसल राजस्थान के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर ठगी की कोशिश का मामला सामने आया है। लोगों को मैसेज भेजकर निवेश योजनाओं और अलग – अलग ग्रुपों से जोडऩे की कोशिश की जा रही है। इस पूरे मामले की जानकारी मिलने के बाद मंत्री संजय शर्मा ने खुद सोशल मीडिया के जरिए लोगों को सतर्क किया है। उन्होंने कहा- मेरे नाम और फोटो का दुरुपयोग कर एक फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट संचालित किया जा रहा है।

 

यह अकाउंट लोगों को अलग-अलग संदेश भेजकर अलग – अलग ग्रुपों, निवेश योजनाओं और अन्य गतिविधियों से जोडऩे की कोशिश कर रहा है। संजय शर्मा ने स्पष्ट किया कि इस फर्जी अकाउंट का मेरा किसी भी प्रकार का कोई संबंध नहीं है। ऐसे किसी भी संदेश, लिंक, निवेश संबंधी प्रस्ताव या वित्तीय लेनदेन के अनुरोध पर बिल्कुल भी भरोसा न करें।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!