Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

बीकानेर में ईडी के सर्च से जुड़ा मामला
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बुधवार को बीकानेर में ईडी ने सर्च चलाया। घंटो तक यह सर्च जारी रहा। कोयला गली में स्थित आशीष कुमार के प्रतिष्ठान और कार्यालय पर यह सर्च चलाया गया। कार्रवाई के दोरान घंटो तक ईडी के अधिकारियों ने विभिन्न जाानकारी जुटाई। यह कार्रवाई तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) घी में मिलावट के मामले में की गयी। इसको लेकर ईडी ने अब आधिकारिक जानकारी दी है।

प्रेस रिलीज के माध्यम से ईडी ने बताया कि 3 जून 2026 को, हैदराबाद क्षेत्रीय कार्यालय के ईडी ने अहिल्यानगर, बीकानेर, देहरादून, दिल्ली, डिंडीगुल, गुंटूर, मुंबई और रुड़की के 15 स्थानों पर पोमिल जैन, विपिन जैन, राजू राजशेखरन, राजेश मनसुखलाल चावड़ा, अपूर्वा विनयकांत चावड़ा, मचिंद्रा शांताराम लंके, अजय कुमार सुगंध, महेश कुमार रोहिरा और आशीष अग्रवाल के आवासीय और कार्यालय परिसरों पर पीएमएलए, 2002 के तहत तलाशी अभियान चलाया। तलाशी अभियान के दौरान, विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज, संपत्ति से संबंधित दस्तावेज और 60 लाख रुपये की नकदी बरामद कर जब्त की गई।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!