राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कंपनी में पैसे निवेश के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में गजनेर पुलिस थाने में पीडि़त हुक्म ङ्क्षसह ने अनिल शर्मा, सुरेन्द्र, हेमेन्द्र, गणेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
परिवादी ने बताया कि आरोपित ने उसे एक एक्सपो कंपनी के नाम पर निवेश करने को लेकर अलग-अलग प्रलोभन दिया। जिसके बाद आरोपी की बातों में वह आ गया और कपंनी मेंं 8 लाख रूपए निवेश किए। जिसके बाद अब तक ना तो पैसे बढ़कर आए और ना ही उसके दिए हुए पैसे उसे वापिस मिले। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


