Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। व्हाट्सअप से मैसेज के बाद ठगी का शिकार हो जाने की खबर सामने आयी है। जब इस बात की जानकारी युवक को लगी तो एकबारगी उसके होश उड़ गए। युवक ने तत्परता दिखाते हुए इसकी सूचना साइबर सेल की टीम को दी। माामला चरू से जुड़ा है। जहां पर वार्ड 29 निवासी एक युवक इस ठगी का शिकार हुआ। हालांकि, कोतवाली थाना की साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई से पीडि़त को उसकी पूरी राशि वापस मिल गई।

 

पुलिस के अनुसार ठगों ने युवक के एक दोस्त का व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर लिया था। हैकरों ने इस अकाउंट से युवक को संदेश भेजकर तत्काल पैसों की आवश्यकता बताई। दोस्त की परेशानी समझकर युवक ने बताए गए बैंक खाते में 48 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। बाद में, जब युवक ने अपने वास्तविक दोस्त से बात की, तो उसे ठगी का अहसास हुआ। पीडि़त ने तुरंत इसकी शिकायत दर्ज करवाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए, कोतवाली थाना के साइबर सेल में कार्यरत सुनील कुमार ने तत्काल तकनीकी जांच शुरू की।

 

उन्होंने संबंधित बैंक खाते को होल्ड करवाने की कार्रवाई की, जिससे ठगी की राशि खाते में सुरक्षित रोक ली गई। इसके बाद नियमानुसार कोर्ट के आदेश प्राप्त होने पर बैंकिंग प्रक्रिया पूरी की गई और पीडि़त युवक के खाते में पूरे 48 हजार रुपए रिफंड करवा दिए गए।
्र

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!