Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Crime News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रेमी युवक द्वारा प्रेमिका के गले पर वार करने की खबर सामने आयी है। जिससे उसके गले पर चोट आयी और युवती के गले से खून बहने लग गया। मामला चुरू के तारानगर से जुड़ा है। जहां पर आज सुबह एक युवती पर प्रेमी ने चाकू से हमला कर दिया। गले पर वार करने काफी खून बह गया। युवती को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है। वहीं, आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

 

पुलिस के अनुसार युवती अपने कॉलेज में प्रैक्टिकल देने जा रही थी। इसी दौरान करीब 10 बजे पंचायत समिति के पास गांव भलाऊ निवासी युवक ने उस पर चाकू से हमला किया। युवती की गर्दन और अन्य हिस्सों पर चाकू के वार काफी खून बह गया। युवती को लहूलुहान देखकर आसपास के लोगों ने युवती को तारानगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!