राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दो पक्षों के बीच विवाद हो जाने और मारपीट के मामले सामने आए है। इस सम्बंध में दोनो पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए मामले दर्ज करवाए है। मामला बज्जू थाना क्षेत्र से जुडा है। इस सम्बंध में एक पक्ष की और से चक तीन जीएमआर के रहने वाले ईमीलाल पुत्र रामधन ने हेतराम,रामचन्द्र,हरिचन्द्र, सुभाष, रामकुमार, लाछी,संतोष,गौरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाय है। प्रार्थी ने बताया कि दोनो के बीच विवाद चल रहा है। इसी को लेकर आरोपित ने उसे व उसकी पत्नी के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की।
वहीं दूसरे पक्ष की और से चक 1 जीएमआर गोडू के रहने वाले हेतराम पुत्र मामराज ने ईमीलाल,भगवती,विकास,रामधन, रामस्वरूप,रामस्वरूप की दो बेटियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपित ने उसे व उसकी पत्नी के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की। पुलिस ने दोनो पक्षों की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!