cm bhajanlal sharma 

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सीएम भजनलाल शर्मा आज बीकानेर में है। वो स्वामी केश्वानंद विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं। सीएम करीब तीन घंटे तक बीकानेर में रहेंगे। सीएम नाल एयरपोर्ट पर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस के बीच नोकझोक भी हुई। जिसके बाद भाजपा नेताओं ने सीएम का स्वागत किया। इस दौरान कर्मचारी नेता भंवर पुरोहित ने भी सीएम भजनलाल का स्वागत किया और विभिन्न मांगो को लेकर अपनी बात रखी। दरअसल प्रदेशभर के एनएचएम के तहत 10 हजार लोगों की संविदा प्रक्रिया पुरी हो चुकी है। ऐसे में उन्हें परमानेंट करने को लेकर सीएम से पुरोहित ने अपने अंदाज में निवेदन किया। इस सम्बंध में कर्मचारी नेता भंवर पुरोहित ने बताया कि सीएम को एनएचएम के परमानेंट करने को लेकर कहा तो उन्होने आश्वासन दिया है कि जल्द ही एनएचएम के संविदाकर्मियों को जल्दी ही परमानेंट कर दिया जाएगा।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!