राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। किसान परिवार को बड़ा नुकसान हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना दंतौर पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। इस सम्बंध में दंतौर थाने में सम्मेवाला निवासी गाहणे खां ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवदी ने बताया कि चक 9 एसएमडी समेवाला में 10 अगस्त की शाम को उसने 20 बकरियों को बाड़े में बांध दिया था। जिसके बाद रात के समय में अज्ञात व्यक्ति उसके बाड़े से बकरियों को चोरी कर ले गए। जिसके चलते किसान परिवार को लाखों को नुकसान हो गया है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE