राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। निकाय चुनावोंं के बीच बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। निकाय चुनावोंं के बीच पालिका के पूर्व अध्यक्ष पर एसीबी में पद के दुरूपयोग का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला देशनोक नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंधड़ा के खिलाफ दर्ज किया गया है। आरोप है कि मूंधड़ा ने अपने पालिका अध्यक्ष रहते समय वर्ष 2021 के दिसंबर में अपने नाम से तीन पट्टे जारी करवा लिए और वर्ष 2022 के जनवरी में उनका पंजीयन भी करवा लिया। मामले की शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने प्राथमिकी दर्ज की और आगे सक्षम अधिकारी से कानूनी कार्रवाई के लिए आवश्यक पूर्वानुमोदन प्राप्त किया। अब एसीबी में मूूंधड़ा व अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!