राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। लिव इन में रहने वाली महिला के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपित युवक को पकड़ लिया है। मामला व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र से जुड़ा है। जहंा पर कल देर शाम को लिव इन में रहने वाले महिला पार्टनर के साथ पुरूष पार्टनर ने मारपीट की। जिससे वह चोटिल हो गयी और फिलहाल पीबीएम में इलाज ले रही है।
इस सम्बंध में महिला ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि आरोपित युवक व अन्य ने उसके साथ मारपीट कीऔर लोहे की रॉड से वार किया। वहीं युवक का आरोप है कि महिला उसे ब्लैकमेल कर रही थी।
जानकारी के अनुसार महिला शादीशुदा है और दोनों 6 महीने से साथ रह रहे थे। विवाद की शुरुआत एक रील अपलोड करने को लेकर हुई थी। इसके बाद महिला के पार्टनर ने उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी। मामले की जांच सिओ शालिनी बजाज कर रही है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!