Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सड़क हादसा हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना गजनेर पुलिस थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-11 पर दरबारी फांटे के पास की है। जहां पर तेज रफ्तार कार का अचानक टायर फट गया। जिसके चलते कार अनियंत्रित हो गयी। अनियंत्रित होने के चलते कार पलट गयी और साइड़ में खड़े एक ट्रक से टकरा गयी। जानकारी के अनुसार कार में सवार लोग एक ही परिवार के थे।

 

हादसे में दो बच्चे, तीन महिलाएं और एक व्यक्ति घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार में सवार लोगों को संभाला। कार में सवार लोगों को तुरंत प्रभाव से अस्पताल ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद पीबीएम रैफर किया गया। हादसे के कारण एकबारगी हाईवे पर यातायात रूक गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी में जुटी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!