Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सड़क हादसे में ईमित्र संचालक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना लूणकरणसर पुलिस थाना क्षेत्र के मलकीसर-मोखमपुरा के बीच की है। जहां पर कार ममें सवार होकर ईमित्र संचालक ओमप्रकाश जा रहा था। इस दौरान कार के आगे चल रहे ट्रक से कार भिड़ गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार ट्रक के नीचे तक घुस गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही महाजन पुलिस, टोल प्लाजा की टीम और टाइगर फोर्स के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। राहगीरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद कार को ट्रक के नीचे से निकालकर चालक ओमप्रकाश को बाहर निकाला गया और तत्काल उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुचारू कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!