Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सवारियों से भरी बस के आगे अचानक से बाइक के आ जाने की खबर सामने आयी है। घटना दंतौर पुलिस थाना क्षेत्र के 17 केएचएम फांटे के पास की है। जहां पर राववाला से सांगरिया की तरफ जाने वाली प्राइवेट बस के आगे अचानक से बाइक आ गयी। बाइक को बचानेे के प्रयास में बस के चालक ने अपनी सूझबूझ दिखाते हुए बस को साइड में किया।

 

इस दौरान बस सड़क से किनारे रेत में चल गयी और रेत में फस गयी। इस दौरान बस टेढ़ी हो गयी लेकिन पलटने से बच गयी। अचानक हुए इस घटनाक्रम से बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया और एकबारगी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि बस में सवार किसी भी यात्री के चोटें नहीं आयी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची ओर पुरी घटना की जानकारी ली।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!