राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। परचून की दुकान में घुसकर हजारों की नकदी और सामान चोरी कर ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में मोमासर के रहने वाले मनोज कुमार पुत्र ताराचंद खटीक ने रतनाराम पुत्र हड़मानाराम बावरी,बाबूलाल पुत्र बिशनाराम नायक,राजुराम पुत्र नौंरगलाल नायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना मोमासर में 29 अगस्त की रात को 09 से 30 अगस्त की सुबह की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपित उसकी दुकान में घुसे और 27 हजार रूपए निकाल लिए। इसके साथ ही आरोपित प्रार्थी की दुकान से सिगरेट,पानमसाला आदि के करीब 10 हजार का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE